फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित फतेहपुर तगा गांव में पूर्व सरपंच अब्दुल कदीम को बंधक बनाकर 1.4 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का पड़ोसी साहुन खान है। पुलिस का कहना है कि उसने उत्तर प्रदेश से बदमाश बुलाकर डकैती की साजिश रची थी। मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

पड़ोसी को घर में रखी रकम की थी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, साहुन खान को पता था कि पूर्व सरपंच के घर में बड़ी रकम रखी हुई है। आरोप है कि उसने यह जानकारी उत्तर प्रदेश के बदमाशों तक पहुंचाई और डकैती की योजना बनाई। पुलिस ने इस मामले में साहुन खान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमरोहा के तीन आरोपियों के नाम भी सामने आए

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में साहुन खान के अलावा हैदर अली (28), उर्फ इमामुद्दीन, निवासी मठेपुरस, अमरोहा; मोहम्मद आरिफ (32), निवासी डिडौली, अमरोहा; और मोसीब आलम (30), निवासी फतेहपुर माफी, अमरोहा शामिल हैं।

सात दिन के रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। इसके बाद उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रिमांड के दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें