फरीदाबाद। Meta के प्रोडक्ट मैनेजर अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की सड़क हादसे में मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पैदल जा रहे लक्ष्मी नारायण को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद कार चालक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो जाता है।

टक्कर के बाद करीब 15 फीट दूर जा गिरे

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही लक्ष्मी नारायण करीब 15 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिर जाते हैं। इसी दौरान ड्राइवर कार को रोकने के बजाय तेज रफ्तार में आगे बढ़ाता है। कार लक्ष्मी नारायण के ऊपर से गुजर जाती है। इसके बाद चालक कार लेकर मौके से निकल जाता है।

सड़क किनारे पड़ी वस्तु पर चढ़कर उछली कार

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि लक्ष्मी नारायण को टक्कर मारने से पहले कार सड़क किनारे पड़ी किसी वस्तु पर चढ़ जाती है। इससे कार उछलती है। इसके बाद वह बेकाबू होकर लक्ष्मी नारायण से टकराती है और उनके ऊपर से गुजर जाती है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान की। उसके खिलाफ BNS की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से बेल मिल गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m