फरीदाबाद। फरीदाबाद के डबुआ-पाली रोड पर रविवार सुबह ‘आरएन पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त 17 नंबर चुंगी के पास स्थित यह फैक्ट्री बंद थी और वहां बहुत कम कर्मचारी मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। डबुआ थाना पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दो गाड़ियां जलकर खाक, बुझाने का काम जारी

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग की लपटों की चपेट में आने से फैक्ट्री परिसर में खड़ी दो गाड़ियां—एक किआ कार और एक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल गई हैं। आग इतनी विकराल है कि कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं और स्थिति को देखते हुए अन्य गाड़ियों को भी बुलाया जा रहा है।

सेक्टर-81 की आनंद विला सोसाइटी में भी लगी आग

फरीदाबाद में आग लगने की दूसरी घटना देर रात सेक्टर-81 स्थित आनंद विला सोसाइटी में सामने आई। यहां टावर नंबर-4 के फ्लैट नंबर-2A में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका, सुरक्षित बाहर निकला परिवार

प्रारंभिक जांच के अनुसार फ्लैट की बालकनी में लगे एसी (AC) में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की और बालकनी के रास्ते फ्लैट के अंदर तक फैल गई। हादसा जिस समय हुआ, उस वक्त फ्लैट में रहने वाले लोग जाग रहे थे। आग लगते ही परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें