फरीदाबाद। सर्दियों के दौरान कोहरे में सड़क हादसे रोकने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-21बी और फतेहपुर चंदीला गांव में पार्षद आवास की मुख्य सड़क पर सफेद पट्टियां बनाई जाएंगी। साथ ही रिफ्लेक्टिव और सोलर कैट आई लगाई जाएंगी। करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पर इस काम के लिए 38.38 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
सफेद पट्टियों से पहचान सकेंगे सड़क की सीमा
सड़क पर सफेद पट्टियां वाहन चालकों को सड़क की सीमा और दिशा पहचानने में मदद करेंगी। रिफ्लेक्टिव कैट आई पर वाहन की हेडलाइट पड़ने से रोशनी वापस चालक की ओर परावर्तित होगी। इससे सड़क की दिशा पहचानने में सहायता मिलेगी।
वहीं, सोलर कैट आई रात में सड़क की दिशा पहचानने में मदद करेगी। इन इंतजामों का उद्देश्य कोहरे और कम रोशनी के दौरान वाहन चालकों को सड़क की पहचान करने में सहूलियत देना है।
नए वार्ड-17 और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में होगा काम
यह काम फरीदाबाद के नए वार्ड-17 और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए 8 महीने 10 दिन का समय दिया जाएगा।
परियोजना के तहत करीब 4 किलोमीटर सड़क पर सफेद पट्टियां बनाने के साथ रिफ्लेक्टिव और सोलर कैट आई लगाई जाएंगी। इस काम की लागत 38.38 लाख रुपये तय की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

