फरीदकोट : केंद्रीय जेल फरीदकोट में में उस समय सनसनी फैल गई जब विशेष तलाशी अभियान के दौरान एक हाई रिस्क बंदी और तीन हवालातियों के कब्जे से कुल चार मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड मिले.सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा होने के बाद आखिर जेल के अंदर कैदी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा.
जांच के दौरान मिले मोबाइल को लेकर सिटी कोतवाली फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल फरीदकोट के सहायक सुपरिटेंडेंट करमजीत सिंह भुल्लर द्वारा थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट को भेजी गई शिकायत में बताया गया कि 27 जुलाई को जेल गार्ड की सहायता से जेल के सुरक्षा जोन सहित विभिन्न ब्लॉकों और बैरकों की गहन तलाशी ली गई.
इस दौरान ही ब्लॉक-बी की बैरक नंबर-6 में बंद हाई रिस्क बंदी नवजोत सिंह निवासी गांव ईश्वर सिंह वाला, जिला बरनाला के पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया.
तीन हवालाती के पास मिले फोन
सघन जांच के दौरान जेल के अन्य ब्लॉकों में की गई तलाशी में हवालाती रमणदीप सिंह निवासी भोरा कॉलोनी, जिला लुधियाना, हवालाती भूपिंदर सिंह निवासी बाबा सूरत नगर, जिला मोगा तथा हवालाती कुलविंदर सिंह निवासी बोगेवाल, जिला मोगा के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन और दो कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुए.

जेल प्रशासन ने बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड कब्जे में लेकर इसकी सूचना तुरंत सिटी कोतवाली फरीदकोट पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर हाई रिस्क बंदी और तीनों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं. इसके साथ ही अब पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आखिर जेल के अंदर मोबाइल फोन और सिम कार्ड कैसे पहुंचा इसमें किसका किसका हाथ है. कब से यह सजा काट रहे अपराधी फोन का उपयोग कर रहे थे और जेल के अंदर से यह किसके संपर्क में थे.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार
