फरीदकोट : फरीदकोट सी.आई.ए. स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सहायक थाना प्रभारी हाकम सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस टीम दाना मंडी फरीदकोट में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी, उनके पास से ड्रग और ड्रग जप्त किया गया है।
खबर हैं कि पुलिस को एक कार खड़ी दिखाई दी, जिसमें 2 व्यक्ति भी नजर आए। संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो रमणदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी महावा, जिला अमृतसर के कब्जे से 515 ग्राम हैरोइन, 60 हजार रुपए की ड्रग मनी तथा 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ की जा रहीं है।
पूछताछ के दौरान गांव नूरपुर हकीमां, जिला मोगा निवासी पलविंदर सिंह को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 71 ग्राम हैरोइन, एक मोबाइल फोन और 400 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

