फरीदकोट। फरीदकोट के गांव खारा के सरकारी स्कूल के बच्चों में बुधवार बच्चों के बीच खुशी की लहर दौर गई. वहां पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां छात्रों के बीच पहुंचे और ढेर सारी बातें की. औपचारिक मुलाकात के बजाय उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर उनकी बातें सुनीं. स्पीकर संधवां कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठे और पढ़ाई, खेलों तथा स्कूल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान वह विद्यार्थियों के साथ टेबल बैंच में बैठे नजर आए.
स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों के साथ उनकी क्लास में बैठ कर बच्चों के साथ समय बिताया. उनकी पढ़ाई को लेकर बातचीत की और पूछा कि उन्हें स्कूल में किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.
इस दौरान विद्यार्थियों ने भी स्कूल से जुड़ी अपनी जरूरतों और अनुभवों को उनके साथ साझा किया. संघवा ने स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ से भी बात की और शिक्षा के स्तर को और भी सुधारने का प्रयास करने को कहा.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

