फरीदकोट : पंजाब में लगातार नशा पर नकल कसने का काम पुलिस कर रही है. इस कड़ी में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिले की पुलिस के सीआईए स्टाफ ने कोटकपूरा के गांव ढिलवां कलां के पास एक बाइक में आ रहे युवकों को. जब तलाशी ली गई तो युवको के पास से हेरोइन बरामद हुई.
आपको बता दें कि यह कार्यवाही सर्चिंग के दौरान की गई, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रजनेश उर्फ मोंटी निवासी बठिंडा व गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है.
पुलिस ने दोनों तस्करों को काबू करके थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई हाकम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग दौरान गांव ढिलवां कलां के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची तो उन्हें एक बाइक के पास 2 युवक खड़े दिखाई दिए. जब दोनों युवकों ने पुलिस टीम को देखा तो वह भागने लगे.
पहले भी आपराधिक मामले है दर्ज
दोनों युवकों के पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि, जांच दौरान सामने आया है कि, दोनों के खिलाफ पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा. इसके बाद इनसे बरामद हुई हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक पता लगाए जाएंगे.
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल

