फरीदकोट. पंजाब के फरीदकोट में एक युवक हैंड ग्रेनेड ने साथ पकड़ाया है, उसके पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के संपर्क में होने और ड्रोन के जरिए ग्रेनेड मंगवाने का आरोप है. फिलहाल आरोपी की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तारी कर ली है. उसके पास से 2 ग्रेनेड मिला है. आरोपी की पहचान नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी कनाडा में PR है और 12 सितंबर को ही वापिस लौटा था.बिना नंबर की स्कूटी से फरीदकोट आ रहा था. काउंटर इंटेलिजेंस की टीम वीरवार रात फरीदकोट में गश्त और संदिग्धों की जांच कर रही थी. नेहरू स्टेडियम के पास टीम को नवजोत के बारे में सूचना मिली. इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई.
पुलिस के मुताबिक, नवजोत को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 ग्रेनेड मिले. आगे की पूछताछ जारी है. मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

