बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव में देर रात एक किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया और बाइक व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह पूरा मामला जिले के लालगंज थानाक्षेत्र का है। जहां, मेहनौना गांव में दबंगों ने देर रात एक किसान को इतना पीटा कि तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों के घर में धावा बोला और जमकर तोड़फोड़ की। जिससे गांव में माहौल तनाव हो गया।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को जैसे तैसे करके समझाया और मृतकों के परिनजों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग भी की। फिलहाल एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।