इंद्रपाल सिंह, इटारसी। भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का विरोध अब सड़कों पर देखने को मिल रहा है। आज नर्मदापुरम जिले में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने में इंडियन यूएस ट्रेड डील का विरोध करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाए और ट्रंप का पुतला दहन किया,इस दौरान पुलिस पर किसानों की झड़प भी देखने को मिली,बड़ी संख्या में किसान इटारसी के जयस्तंभ चौक पर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

READ MORE: ओपीडी में ताला, अंदर कैद रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

किसान नेता अरुण कुमार ने बताया कि भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझोते को अंतिम रूप देने के लिए भारत पहुंचे उच्च स्तरीय अमेरिकी शिष्ट मण्डल और भारत सरकार के द्वारा किये जा रहे समझोते से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री क्षेत्रों को प्रस्ताविक मुक्त व्यापार समझोते से बहार रखा जाये। अन्यता किसानों कि जीविका को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगें। इसीलिए इस यूएस ट्रेड डील को रद्द किया जाना चाहिए ताकि भारत के किसानों का भविष्य सुरक्षित रहे। यदि भारत सरकार द्वारा इस समझौते से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री क्षेत्रों को पूणतः बाहर नहीं रखा जाता है तो देश के किसान बड़ी आपदा में फंस सकते हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m