जालंधर. पंजाब में एक बार फिर से किसानों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है. किसानों का कहना है कि अगर पंजाब सरकार ने गन्ने की बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान नहीं किया तो ऐसी स्थिति में वह जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर देंगे. इस ऐलान के साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द इसका समाधान करें.
भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह रॉय ने बताया कि पंजाब के किसानों का गन्ने की राशि अभी भी नहीं दी गई है. 2021-22 का लगभग ₹27.84 प्रति क्विंटल (फगवाड़ा मिल द्वारा) और इस सीजन के 2025-26 में ₹68.50 प्रति क्विंटल (फगवाड़ा मिल द्वारा) और साथ ही दूसरी मिलों द्वारा ₹41.60 प्रति क्विंटल की कटौती की गई थी, जिसके लिए अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है.

किसान को है भुगतान का इंतजार
किसान नेता ने आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से भुगतान करने की अपील कर रहे है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया. इस मामले को लेकर 10 अगस्त को कपूरथला के डीसी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और ऐसे में अगर मसला हल नहीं हुआ, तो वह 20 अगस्त को फगवाड़ा मंडी में किसानों की तरफ से एक बड़ी सभा की जाएगी. इस सभा के बाद हाईवे की ओर मार्च करते हुए जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम किया जाएगा.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

