पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नर्मदा नदी पर बने महाराजपुर-मंडला पुल से एक युवक के उफनती नर्मदा में छलांग लगाने का लाइव वीडियो सामने आया है। यह घटना मंगलवार की है जब एक व्यक्ति पुल के पिलरों के बीच बने बेहद संकरे और खतरनाक हिस्से में जा पहुंचा। सूचना मिलते ही होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
READ MORE: खुद को कुंवारा बताकर लूटी अस्मत, युवती के प्रेग्नेंट होते ही बदला 2 बच्चों का बाप; शादी से किया इनकार
एसडीईआरएफ के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर पुल के खतरनाक हिस्से तक पहुंचे। काफी देर तक समझाइश और रेस्क्यू की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन जैसे ही जवान उस व्यक्ति को सुरक्षित पकड़ने के बेहद करीब पहुंचे उसने अचानक उफनती नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। बारिश के चलते नर्मदा नदी का बहाव बेहद तेज था। छलांग लगाते ही व्यक्ति कुछ ही पलों में तेज धाराओं में बह गया पूरी घटना का लाइव वीडियो अब सामने आया है, जो इस घटना की भयावहता को साफ तौर पर दिखा रहा है।
READ MORE: दिनदहाड़े युवती को उठाकर ले गए: 25 से 30 युवकों ने किया अपहरण, वीडियो वायरल
घटना के बाद से एसडीईआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। आज तीसरे दिन भी नदी में रेस्क्यू और तलाश अभियान जारी है। टीम मोटर बोट और अन्य संसाधनों की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है वहीं इस पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

