फतेहाबाद। सेक्टर-3 स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर मंगलवार दोपहर पुलिस ने रेड की। DSP जगदीश काजला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने 4 युवकों और 8 युवतियों को पकड़ा। पकड़ी गई युवतियां दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं और स्पा सेंटर में काम करती थीं। पुलिस को सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं।

मैनेजर हिरासत में, मालिक मौके पर नहीं मिला

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी हिरासत में लिया। सेंटर का मालिक हिसार का रहने वाला है। हालांकि, रेड के दौरान वह मौके पर नहीं मिला।

पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 3, 4, 5 और अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले में पुलिस की कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की गई रेड के बाद हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m