मेरठ। जिले में नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पिता कपिल शर्मा पर बेटी की हत्या का आरोप लगा है। बालिका ख़ुशबू की मौत के बाद आनन फानन में शव का दाह संस्कार किया गया। जिसके बाद बच्ची के मामा ने कपिल के साथ उसकी दूसरी पत्नि पिंकी पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगा है।

पहली पत्नी की हुई थी संदिग्ध मौत

यह पूरा मामला जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी का है। जहां, कपिल नाम के युवक की शादी साल 2009 में हापुड़ निवासी प्रीति से हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे है, एक बेटा और एक बेटी। साल 2017 में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रीति की मौत हो गई। कपिल ने पत्नी के गुजरने के महर 6 महीने बाद पिंकी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।

READ MORE: जमीन, विवाद और हत्या: मेरठ में बड़े भाई ने छोटे को मारकर जमीन में गाड़ा, 23 दिन बाद मिला शव

मामा ने लगाया हत्या का आरोप

मृत लड़की खुशबू के मामा भूपेंद्र शर्मा ने अपने जीजा कपिल पर भांजी की हत्या करने का आरोप लगाया है। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि दूसरी शादी करने के बाद कपिल बिल्कुल बदल गया और अपनी दूसरी पत्नी के साथ बच्चों को प्रताड़ित करने लगा। वह खूशबू के साथ मारपीट करता था। उसने कई बार मदद की गुहार लगाई थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।