करनाल में घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपनी ही तीन महीने की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को गंदे नाले में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुमन चौहान, करनाल। करनाल में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पवित्र सामाजिक रिश्तों को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन महीने की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता ने बच्ची को पहले तो गला दबाकर बेरहमी से मारा और फिर उसके बाद साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसके शव को एक गंदे नाले में फेंक दिया। यह खौफनाक मामला करनाल क्षेत्र का है, जहां इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय पुलिस को जैसे ही इस रूह कंपा देने वाले मामले की सूचना मिली, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी और मृतक बेटी के शव को नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आपसी घरेलू अनबन का है, जहां पति और पत्नी के बीच लंबे समय से पटरी नहीं बैठ रही थी।

घरेलू झगड़े के बाद गुस्साए पति ने अपनी ही संतान के खिलाफ यह खौफनाक कदम उठाया। वारदात से पहले पीड़ित पत्नी ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि उसका पति उसकी छोटी बेटी को जबरन उठाकर कहीं ले गया है। जब पुलिस इस गंभीर मामले की जांच शुरू करती है, तो कुछ ही समय बाद पता लगता है कि आरोपी ने तो बेहद बड़ा और घिनौना कारनामा कर दिया है। उसने एक बार भी अपने रिश्ते की पवित्रता को नहीं सोचा कि उस मासूम बच्ची के साथ उसका रिश्ता क्या है।

आरोपी ने निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए पहले तो अपनी ही चंद महीनों की बेटी की गला घोंटकर हत्या करी, फिर उसके बाद गंदे नाले के पानी में उसके शव को फेंक दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे हत्याकांड के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से मामले की जांच कर रही है। क्रूर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पिता इस समय पुलिस की कड़ी गिरफ्त में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।