शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पिता द्वारा नाबालिग बेटे को गोली मारने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपि पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर निगम: लाइव ‘कॉल टेस्ट’ में अधिकारियों की खुली पोल, पार्षदों के फोन नहीं उठाने पर मचा हंगामा

315 रायफल से किया फायर

दरअसल घटना अशोक गार्डन थाने इलाके एकता पुरी इलाके की है, जहां पिता ने 16 साल के बेटे पर फायर कर दिया। पिता ने 16 वर्षीय राज चौरसिया पर 315 रायफल से फायर किया। आरोपी पिता का पत्नी और बच्चों से रोज विवाद होते होता था। आज घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बेटे को निशाना बनाकर पिता ने फायरिंग कर दी।

आरोपी पिता का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 रायफल और खोखा बरामद किया है। आरोपी पिता का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने आरोपी के पिता शांति स्वरूप चौरसिया के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m