महाराष्ट्र में पवई इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक पिता शब्द को ही कलंकित करके रख दिया है. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसका खून खौला. एक 4 साल के नन्हें मासूम की मौत उसके खुदके पिता के हाथों हुई. उस निर्दयी पिता ने अपने मासूम को इसलिए मौत दे दी क्योंकि वह नन्हा फरिश्ता रो रहा था और अपने पिता से दूध की मांग कर रहा था.

दूध के लिए रो रहे बच्चे पर पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसकी जान ही लेकर माना, तब जाकर उसके कलेजे को ठंडक मिली.

मुंबई के पवई इलाके के गौतम नगर इलाके में राजेश सिंह अपने परिवार के साथ रहता है. चार वर्षीय बेटा यश भूख लगने की वजह से रो रहा था और दूध मांग रहा था. आरोप है कि दूध के लिए रो रहे बच्चे पर पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर उसे दरवाजे पर पटक दिया. भूख लगने की वजह से तो रहे बच्चे पर पिता को इतना गुस्सा आया कि दीवार से पटक-पटक कर मार दिया.

घटना पवई के गौतमनगर इलाके में गुरुवार तड़के करीब पांच बजे हुई. मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की गई. बाद में उसकी मौत हो गई. राजेश सिंह शराब का आदी है और परिवार का खर्च उसकी पत्नी घरों में काम करके चलाती थी.

पुलिस के मुताबिक, यश एक स्पेशल चाइल्ड था और परिवार का इकलौता बेटा था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि बच्चे की मौत सिर पर लगी घातक चोटों के कारण हुई. घटना के बाद आरोपी राजेश अपनी बहन के घर पहुंचा और उसे बताया कि उसने अपने बेटे की पिटाई की है.

यह सुनकर बहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. उसने बिना देर किए पवई पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. यश की मौत ने पूरे इलाके को गम और सदमे में डुबो दिया है. बच्चे की मां पिछले करीब 14 दिनों से अपने मायके गई हुई थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m