कुंदन कुमार, पटना। बिहार में अगले कुछ ही महीने में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इस बीच पटना के फतुहा में प्रखंड प्रमुख के चुनाव से पहले वीआईपी पार्टी के नेता मधुकर आनंद पर बेवजह पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे प्रत्याशियों को परेशान करने और गलत तरह से थाने में उनके खिलाफ केस करने का गंभीर आरोप लगा है।
प्रशासन से नष्पक्ष जांच की मांग
फतुहा के पूर्व प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार ने वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुकर आनंद को लेकर कई गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मधुकर आनंद पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है रजनीश कुमार का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए मधुकर आनंद ने खुद और अन्य लोगों से भी उनके खिलाफ मुकदमा करा दिया है।
मधुकर आनंत की पत्नी हैं उम्मीदवार
आपको बता दें कि 6 मई को ही पटना के फतुहा में प्रखंड प्रमुख पद को लेकर उपचुनाव है, जिसमें वीआईपी पार्टी के नेता मधुकर आनंद की पत्नी भी उम्मीदवार है। आरोप है कि अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए ही वीआईपी पार्टी के नेता ऐसा कर रहे हैं। पूर्व प्रमुख रजनीश ने कहा कि हमें नई सरकार पर भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।
ये भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट विस्तार को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी, PM मोदी समेत शामिल होंगे ये दिग्गज नेता
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

