फाजिल्का. पंजाब में एक बार फिर से धमकी का सिलसिला जारी है. फाजिल्का के 5 प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल खाली करवा दिए. इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो वह भी स्कूल परिसर के पास अपने बच्चों को लेने पहुंचे.
खबर है कि जिन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है, उसमें फाजिल्का के आत्मवल्लभ पब्लिक स्कूल के अलावा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, होली हार्ट स्कूल, सर्व हितकारी स्कूल और कॉम्फी इंटरनेशनल स्कूल का नाम शामिल है. इन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, स्कूल को करीब 11:12 बजे धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. इसके बाद पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर की जांच शुरू कर दी.
साइबर सेल कर रही ईमेल भेजने वाले की तलाश
पुलिस की ओर से स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ साइबर सेल की टीम को भी जांच में लगाया गया है. साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरे ईमेल किस जगह से भेजे गए और इसके पीछे कौन है,फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

