फाजिल्का: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे फाजिल्का जिले के गांव मुहार खीवा में उस वक्त सनसनी फैली जब एक खेत से बम जैसी संदिग्ध वस्तु देखी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस घटना के बाद गांव के लोगों में डर बैठ गया है।
जानकारी के अनुसार, संदिग्ध बमनुमा वस्तु को खेत में ही सुरक्षित घेराबंदी के बीच रखा गया है। इसके साथ ही बबम स्क्वॉड को सूचना दिया गया। पुलिस की टीम जांच में लगी है। सुरक्षिफिलहाल एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फाजिल्का सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव मुहार खीवा के खेत में बम जैसी संदिग्ध वस्तु पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर संदिग्ध वस्तु के चारों ओर मिट्टी से भरे बैग लगाकर सुरक्षा घेरा बना दिया है। साथ ही बम निरोधक टीम को इसकी सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध वस्तु खेत की जुताई के दौरान जमीन से निकली। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। अभी आधिकारिक बयान कुछ भी समाने नहीं आया है.
- ‘कार्रवाई होगी तो देखा जाएगा’, मांझी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार, PK बोले- मेरा लेना-देना नहीं
- UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेस-वे, 651 गांवों से गुजरेगा रास्ता; 8,193 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी सरकार
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली से भी बताया जा रहा है… कलेक्टर के तबादले पर आतिशबाजी… कार्यक्रम में खाली कुर्सियां… राज कर आए अब बड़े शहर में कमाल नहीं कर पाए… अस्पताल में PET स्कैन फाइल का इलाज जारी है…
- रेवाड़ी में बुलेट का पटाखा बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया जुर्माना
- गंदगी, कीड़े, मक्खियां-मच्छर… दिल्ली में ऑनलाइन फूड कंपनियों के स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा; सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई

