अमेरिका में 34 वर्षीय वानयिंग झांग उर्फ हीदर को चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के परिवार की कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. एफबीआई ने वानयिंग झांग को लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया, जब वह चीन जाने वाली उड़ान पकड़ने पहुंची थी. महिला पर आरोप है कि उसने चीन सरकार के लिए काम करते हुए ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बेटे की निगरानी की और उसकी तस्वीरें व वीडियो चीन तक पहुंचाए.

FBI ने कैलिफोर्निया की एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह चीनी अधिकारियों के निर्देश पर राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रख रही थी.

अमेरिका में ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की कथित जासूसी का मामला सामने आया है. FBI ने कैलिफोर्निया की एक महिला को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी महिला की पहचान वैनयिंग झांग उर्फ हीदर झांग के रूप में हुई है. वह कैलिफोर्निया के इरविन शहर में रियल एस्टेट एजेंट है.

FBI के मुताबिक, झांग अमेरिका में रहते हुए चीन के लिए बिना रजिस्ट्रेशन वाले एजेंट के तौर पर काम कर रही थी. उसने पिछले साल ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी. राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बेटे की निगरानी की और उसकी तस्वीरें व वीडियो चीन तक पहुंचाए.

फेडरल क्रिमिनल कंप्लेंट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों के निर्देश पर झांग और एक दूसरे व्यक्ति ने 1 सितंबर 2025 को सीएटल की यात्रा की. अमेरिका के सहायक संघीय अभियोजक बिल एस्सायली ने फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम ‘द बिग वीकेंड शो’ में बताया कि झांग अमेरिका की नागरिक है। उसने अमेरिकी नागरिकता हासिल की है.

वैनयिंग झांग उर्फ हीदर झांग कैलिफोर्निया के इरविन शहर में रियल एस्टेट एजेंट है. FBI ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह लॉस एंजिल्स से शंघाई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने वाली थी. FBI के मुताबिक, झांग ने निगरानी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और गाड़ियों की नंबर प्लेट की जानकारी चीनी अधिकारियों के साथ साझा की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m