FBI Director Kash Patel Gets Engaged: भारतीय मूल के एफबीआई यानी अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर काश पटेल ने सगाई कर ली है। FBI डायरेक्टर काश पटेल ने 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स (Alexis Wilkins) से सगाई की है। दोनों ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। एलेक्सिस विल्किन्स पटेल के साथ एक तस्वीर शेयर की और अपनी नई डायमंड रिंग दिखाई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘Went and got the law involved.
पटेल और विल्किन्स 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फरवरी 2025 में पटेल ने FBI डायरेक्टर पद की शपथ ली थी। उस समय विल्किन्स भी उनके साथ मौजूद थीं।
एलेक्सिस विल्किन्स कंट्री सिंगर और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं। उनके बचपन का कुछ समय इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में बीता, लेकिन वह मुख्य रूप से अमेरिका के अर्कांसस में पली-बढ़ीं हैं। जुलाई 2025 में द मेगिन केली शो में उन्होंने बताया था कि यूरोप में रहना उन्हें पसंद था, लेकिन रहने के लिए अर्कांसस उनकी सबसे पसंदीदा जगह थी। प्रेगर यूनिवर्सिटी फाउंडेशन के लिए बनाए गए एक वीडियो में विल्किन्स ने बताया कि उनकी परवरिश एक ईसाई परिवार में हुई और वह माता-पिता की इकलौती संतान हैं। विल्किन्स ने 2020 में नैशविल की बेलमोंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की। उन्हें विलियम्स-मरे राइटिंग अवॉर्ड और इकोनॉमिक्स क्रिटिकल थिंकिग अवॉर्ड भी मिले हैं।

सिंगिंग के साथ राजनीति में भी सक्रिय
वह अगस्त 2007 से रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट, परफॉर्मर और राइटर के तौर पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2023 में उन्होंने अपना पहला एल्बम EP Grit रिलीज किया था. इसके अलावा वह राजनीतिक मुद्दों पर भी कमेंट करती हैं। लिंक्डइन के मुताबिक, मई 2025 से वह द अमेरिकन बॉर्डर स्टोरी की कंसल्टेंट हैं। जून 2025 से वह नेशनल राइफल असोसिएशन (NRA) की बोर्ड मेंबर भी हैं। वह टर्निंग पॉइंट USA की एंबेसडर और द यूनिटी प्रोजेक्ट की योगदानकर्ता भी हैं।

नैशविल में हुई थी पहली मुलाकात
विल्किन्स ने मेगिन केली के शो में बताया था कि उनकी पटेल से पहली मुलाकात नैशविल में एक दोस्त के घर हुए कार्यक्रम में हुई थी। उन्होंने कहा था कि पटेल की ईमानदारी उन्हें पहली नजर में पसंद आई। हालांकि ये मुलाकात कब हुई थी, इसकी जानकारी नहीं है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

