अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर के वाशिंगटन, डीसी स्थित आवास पर सोमवार तड़के होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस के फेडरल एजेंटों ने रेड किया. यह कार्रवाई इमिग्रेशन दस्तावेजों से जुड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत विरोधी इल्हान उमर को पूरी तरह से बेईमान और बुरा इंसान कहा. उमर ने इसे राजनीतिक दुश्मनों को निशाना बनाने और संघीय एजेंसियों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश बताया.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के वाशिंगटन डीसी स्थित घर पर रेड के बाद उन्हें पूरी तरह से बेईमान बताया. अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के घर संघीय एजेंटों की तलाशी के बाद ट्रंप ने जांच से अपना संबंध होने से इनकार किया है.

अमेरिकी न्याय विभाग के निर्देश पर डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर के वाशिंगटन स्थित आवास पर छापा मारा गया. ट्रंप ने कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट इल्हान उमर के मामले को देख रहा है. इससे पहले ट्रंप तंज कस चुके हैं कि उमर अमेरिका गैरकानूनी तरीके से आई थीं और उन्होंने यहां एंट्री पाने के लिए अपने भाई से शादी की थी.

ट्रंप ने भारत विरोधी इल्हान उमर को पूरी तरह से बेईमान और बुरा इंसान कहा. यह कार्रवाई इमिग्रेशन दस्तावेजों से जुड़ा है. यह कार्रवाई एक चल रही फेडरल आपराधिक जांच का हिस्सा है, जो कथित आप्रवासन (immigration) दस्तावेजों और धोखाधड़ी से जुड़ी बताई जा रही है.

उमर ने छापेमारी के बाद कहा कि वह ठीक हैं. उन्होंने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बताया कि कोई गलती न करें… ये पॉलिटिकल दुश्मनों को टारगेट करने और फेडरल लॉ एनफोर्समेंट को हथियार बनाने की कोशिश है.

जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि यह रेड एक ऑनगोइंग फेडरल इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है. वहीं इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार यह जांच कथित इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़ी हुई है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, ‘होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस’ (HSI) की ओर से अदालत से जारी वारंट के आधार पर छापेमारी की गई.

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरकी सांसद इलहान उमर के घर पर सिक्योरिटी एजेंटों की छापेमारी की तीखी आलोचना की है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m