अमेरिका के न्यूयॉर्क से इजराइल पहुंचे डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में मंगलवार को बम होने की गुमनाम धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया. सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इजराइली मीडिया की खबरों के अनुसार, यह धमकी विमान में बम होने की सूचना के रूप में दी गई थी.
मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब न्यूयॉर्क से आए डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की गुमनाम सूचना मिली.
न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की गुमनाम सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. न्यूयॉर्क से इजरायल आ रही फ्लाइट में बम की खबर मिली. बेन गुरियन एयरपोर्ट पर आनन फानन में यात्रियों को उतारकर तुरंत विमान को एयरपोर्ट के एक अलग-थलग हिस्से में ले जाया गया.
प्रारंभिक जांच के दौरान विमान को स्कैन किया गया, लेकिन उसमें कोई बम नहीं मिला. शुरुआती आकलन में आशंका जताई गई कि यह धमकी झूठी भी हो सकती है. हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया कि विमान में कोई संदिग्ध वस्तु मिली है या नहीं. धमकी के स्रोत के बारे में भी कोई विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं है.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रहे विमान में ओमानी को-पायलट ने अपने ही पायलट पर जानलेवा हमला कर दिया था. जिस क्रम में भारतीय पायलट स्मित मच्छार अपनी जान पर खेलकर करीब 180 यात्रियों की जान बचायी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

