रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नायर गांव में दहशत का कारण बनी मादा भालू को आखिरकार वन विभाग ने सकुशल पकड़ लिया। पिछले तीन दिन से एक पेड़ पर डेरा जमाए बैठी रीछ के कारण पूरे गांव में तीन दिन तक डर का माहौल था। इंदौर से आई टीम ने रेस्क्यू किया।
READ MORE: चलती फॉर्च्यूनर का खोला गेट, बनाई रील … पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने फिर दिखाई सत्ता की हनक, पीछे चलती रही पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग हरकत में आया और इंदौर से एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने बड़ी सावधानी से ऑपरेशन चलाते हुए रीछ को बिना किसी नुकसान के पेड़ से नीचे उतार लिया। एसडीओ विनय कुमार मेश्राम ने बताया कि पकड़ी गई भालू मादा है और गर्भवती है। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक रहवास में रह सके।
READ MORE: थाने से महज 300 मीटर दूर खूनी खेल: इटारसी में युवक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिख रहे थे कातिल!
ग्रामीण अजय माली ने कहा – “वन विभाग ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। तीन दिन से हम डरे हुए थे, अब जाकर राहत मिली है।” रेस्क्यू के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


