दिनेश कुमार द्विवेदी, मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुएं को तोड़कर रैंप बनाकर भालू को सुरक्षित निकाला.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय आज BJP की बैठक में होंगे शामिल… जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ का आज धरना… पढ़ें और भी खबरें

जानकारी के अनुसार, घटना मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत बिहारपुर वन परिक्षेत्र की सोनहरी बीट की है. जहां गत दिवस मादा भालू भोजन-पानी की तलाश करते हुए खुले कुएं में जा गिरी थी.

narayana

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू को सुरक्षित निकालने के लिए कुएं को तोड़कर पहले रैंप बनाया, जिसके जरिए भालू आसानी से कुएं से बाहर निकलकर जंगल की ओर चली गई. भालू के सुरक्षित निकालने से वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली.

देखिए वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H