कुशीनगर। जिले में एक प्रेमिका ने अपने ही हाथों अपनी मुहब्बत का क़त्ल कर दिया। मेले में बाउंसर की जॉब करने वाली आरती ने यही पर अपने साथ काम करने वाले शैलेश की आधी रात उस समय हत्या कर दी जब घर ले जाने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। आरती ने दुपट्टे से अपने प्रेमी का गला घोंट दिया।
पांच साल पहले हुई थी मुलाकात
बताया जा रहा है कि पांच साल पहले पिपरा अगरवा मुस्तकीम निवासी शैलेष शुक्ल की मुलाकात अहिरवार गोविंदपुर बापू धाम गाजियाबाद की तलाकशुदा आरती से हुई। प्रेमिका बाउंसर का काम करती थी। वही प्रेमी जलपरी आपरेटर का कार्य करता था। शुरूआत में दोनों की मामूली जान पहचान हुई और उसके बाद दोनों दोस्ती प्यार में बदल गई है।
READ MORE: हाथ धो रहा युवक गवां बैठा जिंदगी, नदी में घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने किया अटैक, नहीं मिला कोई सुराग
गला कस कर प्रेमी की हत्या
पुलिस ने बताया कि मेले में दोनों साथ ही रहते थे। घटना से पूर्व बीती रात लगभग 11 बजे दोनों को कस्बे में घूमते देख पूछताछ की गई थी। आरती शैलेष पर घर ले जाने का दबाव बना रही थी और विरोध करने पर अंतरंग वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ प्रेमिका ने गला कस कर प्रेमी की हत्या कर दी।

