गोंडा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नोएडा निवासी दीपक अपनी सास उर्मिला के अंतिम संस्कार के लिए सरयू नदी घाट पर पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे वह चिता सजाने के लिए घाट किनारे गड्ढा खोद रहे थे।

पानी में छिपे मगरमच्छ ने किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खुदाई के बाद दीपक हाथ धोने के लिए नदी के किनारे गए। जैसे ही उन्होंने पानी उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया।

READ MORE: नैनीताल सड़क हादसा: CM योगी और धामी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

घाट पर मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ ने युवक का सिर अपने जबड़ों में दबोच लिया और कुछ ही सेकेंड में उसे गहरे पानी की ओर खींच ले गया। घाट पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन मगरमच्छ के खौफ के चलते कोई भी युवक को बचाने के लिए नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

READ MORE: ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं…’, CM योगी ने लोक निर्माण विभाग की 2026-27 कार्ययोजना की समीक्षा, कहा- तय समय में काम पूरा करें

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दर्दनाक हादसे ने अंतिम संस्कार में शामिल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एक तरफ सास की मौत का मातम था, दूसरी तरफ दामाद को खो देने की घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।