लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभागीय कमियों अथवा ठेकेदारों की गलतियों का दायित्व जनप्रतिनिधियों पर नहीं डाला जा सकता। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक जनपद से एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजे जाएं, ताकि जून के प्रथम सप्ताह में कार्ययोजना को स्वीकृति दी जा सके।

READ MORE: ‘समाजवादी ही देश को और लोकतंत्र को बचाएगी…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- भाजपा हिटलर के रास्ते पर

सभी सड़कों के कार्य समय पर पूर्ण हों

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि सभी सड़कों के कार्य समय पर पूर्ण हों, कोई भी परियोजना अधूरी न रहे। कार्यों में विलंब होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। प्रत्येक परियोजना के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य रूप से हो। जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से ही भूमि पूजन और शिलान्यास कराया जाए।

READ MORE: देवरिया को मिलेगी बड़ी सौगात, 22 मई को CM योगी करेंगे फोरलेन सड़क का शिलान्यास

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय के पास हेलीपैड विकसित किए जाएं। सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में तेजी लाकर मोहल्लों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।