लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नैनीताल में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। हादसे में उत्तर प्रदेश के निवासियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के शवों को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार के साथ समन्वय बनाकर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए हैं।
सीएम धामी ने भी जताया शोक
सीएम योगी के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न घटना का संज्ञान लिया। उ्रन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन एवं SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
READ MORE: ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं…’, CM योगी ने लोक निर्माण विभाग की 2026-27 कार्ययोजना की समीक्षा, कहा- तय समय में काम पूरा करें
बता दें कि नैनीताल जिले के भवालीगांव बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में यूपी के पांच लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कैंची धाम घुमने आए थे। गुरूवार दोपहर तकरीबन 2 बजे उनकी कार (वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874) सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उनकी मौत हो गई।

