सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है. बीईओ और डीईओ के कार्रवाई नहीं करने पर महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें : करंट की चपेट में आकर मौत: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति, जांच में जुटी पुलिस

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हायर सेकंडरी स्कूल का है. महिला सहकर्मी ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत बीईओ के साथ डीईओ को की थी, लेकिन उल्टे उन पर विभागीय अधिकारियों ने शिकायत दबाने और समझौता करने का दबाव बनाने लगे.

महिला की शिकायत से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि प्राचार्य अनन्त कुमार यादव के खिलाफ पहले भी मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज है. पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m