एस आर रघुवंशी, गुना। एमपी के गुना में पदस्थ नायब तहसीलदार आरती गौतम ने पति विजेंद्र उचाड़िया पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। 21 जनवरी 2020 को मुरैना के सुसानी निवासी विजेंद्र से उनकी शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी की पहली रात से ही पति अपमानजनक व्यवहार और पैसों की मांग करने लगा।
यह भी पढ़ें: दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, BJP-कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
भिंड पोस्टिंग के दौरान पति उनकी सैलरी और उपहारों पर हक जताकर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। गुना तबादले के बाद साथ रहने पर विवाद और बढ़ गया। 12 मई को पैसों-ज्वेलरी को लेकर मारपीट में धक्का देने से मुंह-दांतों में चोट आई।
यह भी पढ़ें: सलाखों के पीछे बंद था महिला का पति, इधर दोस्त और बहनोई मिटाते रहे हवस, जेल से बाहर निकालने के नाम पर किया दुष्कर्म
आरोप है कि पति ने मोबाइल तोड़ दिया और लैपटॉप-ज्वेलरी कब्जे में ले ली। बच्चों और परिवार के चलते अब तक चुप थीं, पर लगातार प्रताड़ना से मजबूर होकर शिकायत की। कैंट पुलिस ने बीएनएस की धारा 85 और 324(4) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

