शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दतिया में पदस्थ परिवहन विभाग की महिला इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की देर रात हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शख्स ने भी घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।
हथौड़े से किया हमला
जानकारी के अनुसार, मृतिका मीनाक्षी गोखले का तलाक हो चुका था और उनकी एक तीन साल की मासूम बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि उनकी पवन नाम के व्यक्ति से दोस्ती थी। देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पवन ने हथौड़े से हमला कर महिला इंस्पेक्टर की जान ले ली।
‘MP शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा! वारदात से पहले पकड़े गए 6 हथियारबंद बदमाश, 4 बंदूकें और 46 कारतूस जब्त
हत्या के बाद आरोपी ने की खुदकुशी
महिला इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद आरोपी पवन मौके से फरार हो गया और उसने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या की मुख्य वजहों का पता लगाने में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



