फिरोजपुर. जिले से खबर आई है कि 2 नाबालिग लड़कियों को अज्ञात युवक शादी करवाने का झांसा देकर गुमराह करके अपने साथ ले गया है. जब लम्बे समय तक लड़कियां घर नहीं लौटी तो उनकी खोज की गई है लेकिन वह कही नहीं. हालात को गंभीरता से लेते हुए घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.इस घटना को लेकर थाना मल्लांवाला की पुलिस द्वारा अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है.
थाना मल्लांवाला के एरिया में आते एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी लिखती शिकायत में बताया है कि उसकी लड़की जश्नप्रीत कौर (काल्पनिक नाम) है और 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह घरेलू काम करती है और उसकी भांजी रमनदीप कौर (काल्पनिक नाम) जो जिला मोगा की रहने वाली है तथा सरकारी स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती है वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उनके पास रह रही थी. ये दोनों लड़कियां 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि से घर से लापता है.
तलाश करने पर उनको पता चला है कि अज्ञात लड़के शादी करवाने का झांसा देकर और गुमराह करके इन दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गए हैं. उन्होंने बताया कि लड़कियों को बरामद करने और अज्ञात युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

