नाइजीरिया में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई और सार्वजनिक रूप से उनका खुलेआम बलात्कार किया गया। यहां पर महिलाओं के साथ बीच सड़क पर यौन उत्पीड़न किया गया. घटना के बाद लोगों ने इसे ‘रेप फेस्टिवल’ नाम दिया है. नाइजीरिया में हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है।
फर्टिलिटी उत्सव के दौरान पुरुषों के समूहों ने सड़कों पर महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। जिसने मानवता को शर्मसार कर के रख दिया है.
नाइजीरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर के रख दिया है. नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में एक परंपरागत त्योहार के दौरान महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई. यहां फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के दौरान सावर्जनिक रूप से महिलाओं का बलात्कार किया गया. घटना के बाद लोगों ने इसे ‘रेप फेस्टिवल’ नाम दिया है. इस घटना ने दुनिया भर में आक्रोश फैला दिया है.
दरअसल, नाइजीरिया में एक पारंपरिक फेस्टिवल चल रहा था, जिसको फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के नाम से जानते हैं. इसी दौरान पुरुषों के ग्रुप ने सड़कों पर महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद इस त्योहार का पूरा माहौल ही बदल गया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल मार्च के महीने में अलुए-डो नाम का त्योहार मनाया जा रहा था. इसको प्रजनन और आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है हालांकि, इस त्योहार में ऐसा कुछ हुआ, जिसने पल भर में सबकुछ बदल दिया. आरोप लगाया गया कि पुरुषों ने सड़कों पर महिलाओं को दौड़ाया, उनके कपड़े फाड़े और नंगा करके यौन उत्पीड़न किया. इनमें से कुछ पीड़ित विश्वविद्याल की छात्राएं हैं और कुछ महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस पूरे मामले में डेल्टा पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इसमें से एक स्थानीय कम्युनीटि लीडर और चार युवक शामिल हैं. पुलिस कमिश्नरेट ने इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि सभी आरोपियों को सीआईडी के हवाले किया है और जांच सीआईडी को ही सौंप दी गई है.
खबरों के मुताबिक, यह घटना मार्च महीने में नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में ‘अलुए-डो’ उत्सव के दौरान हुई थी। यह उत्सव प्रजनन क्षमता से जुड़ा है और इसे ओरामुडू समुदाय मनाता है। फ्रांस24 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्सव का माहौल तब बिगड़ गया जब सार्वजनिक जगहों पर पुरुषों ने महिलाओं का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और जबरदस्ती उतार दिए गए, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

