अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नवीनतम प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने इस प्रस्ताव को स्वीकार्य नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि ईरानी समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उनके प्रस्ताव से वे संतुष्ट नहीं हैं। ट्रंप ने कुछ बातों पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ चीजें हैं जिनसे मैं सहमत नहीं हो सकता। ईरान के समझौते के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया ऐलान किया है. उन्होंने प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा की है.
ईरान के समझौते के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया ऐलान किया है.
ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया भर के देशों ने जिनका मध्य-पूर्व में चल रहे उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, अमेरिका से पूछा है कि क्या हम उनके उन जहाजों को मुक्त कराने में मदद कर सकते हैं, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं?’ उन्होंने प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा की है. यह एक ऐसी पहल है जिसका मकसद खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे कमर्शियल जहाजों की मदद करना है.
मीडिया से बातचीत में ईरान के नवीनतम प्रस्ताव पर ट्रंप ने कहा कि यह मुझे स्वीकार्य नहीं है। मैंने इसका अध्ययन किया है, मैंने हर चीज का अध्ययन किया है, यह स्वीकार्य नहीं है। ट्रंप ने इस दौरान क्षेत्रीय सैन्य अभियान की सफलता पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अभियान बहुत अच्छा चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका प्रभावित जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा. उन्होंने कहा, ‘ईरान, मध्य-पूर्व और अमेरिका की भलाई के लिए हमने इन देशों से कहा है कि हम उनके जहाजों को प्रतिबंधित जलमार्गों से सुरक्षित बाहर निकालेंगे ताकि वे आजादी और कुशलता से अपना व्यापार जारी रख सकें. ये जहाज दुनिया के उन क्षेत्रों से हैं जिनका मध्य-पूर्व में वर्तमान में चल रही घटनाओं से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है.
उन्होंने इस ऑपरेशन में किसी भी तरह की दखलअंदाजी के खिलाफ चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह से इस मानवीय प्रक्रिया में दखलअंदाजी की गई, तो सख्ती से निपटना होगा.
इस बीच, ‘द टाइम्स ऑफ़ इजरायल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष को सुलझाने के मकसद से ईरान के ताजा प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव मंज़ूर नहीं है.
ट्रंप ने इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके आपराधिक मुकदमों में क्षमादान देने की अपील भी दोहराई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

