यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद के चलते 12वीं की छात्रा भूमिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने पति संजीव कुमार पर खर्च न देने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
यमुनानगर। रादौर के गांव कांजनू में 20 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भूमिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह आगे उच्च शिक्षा हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी, लेकिन आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के कारण लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी।
मृतका की मां रजनी बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 से उनके और पति संजीव कुमार के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि पति लंबे समय से परिवार के खर्च के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दे रहे थे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती गई और बेटी की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। उनके अनुसार भूमिका आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन हालात उसके सपनों के आड़े आ गए।
शिकायत के मुताबिक, 2 जुलाई को रजनी बाला खर्च संबंधी मामले की सुनवाई के लिए अदालत गई हुई थीं। दोपहर करीब 2 बजे जब उनका बेटा घर पहुंचा तो उसने भूमिका को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पति द्वारा परिवार को खर्च न देना और लगातार मानसिक प्रताड़ना ही उनकी बेटी के आत्महत्या जैसा कदम उठाने की वजह बनी। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

