अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा(कटनी) मध्य प्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र में गरीबों को खाद्यान्न वितरण मामले में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के संरक्षण में गरीबों के हक में डाका डालने के कुछ मामलों में पूर्व में आधा दर्जन से अधिक सेल्समैनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन गरीबों को मिलने वाला राशन नहीं मिल पाया। 

READ MORE: कैदियों के खाने पर बड़ा सवाल: HC ने जेल प्रशासन को लगाई फटकार, जेल DG-DGP पर लटकी व्यक्तिगत पेशी की तलवार!

ताजा मामला ग्राम पंचायत पहरुआ का है, जहां सेल्समैन ने हितग्राहियों के पहले फिंगर लगवा लिए और दो माह से राशन का वितरण नहीं किया। बारिश के मौसम में गरीबों को खाद्यान्न ना मिलने के कारण तकरीबन 100 हितग्राहियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त  निर्देश हैं कि गरीबों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो और अधिकारी लगातार खाद्यान्न वितरण कार्य का निरीक्षण करें। कलेक्टर के आदेश के बावजूद सेल्समैन के द्वारा नियमों को ताक में  रखकर कार्य किया जा रहा है.

READ MORE: महिला थाना की सब इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप: झूठी FIR से तंग युवक ने की आत्महत्या? पुलिस कमिश्नर से जांच की मांग

मामले में ग्राम पंचायत सरपंच शारदा महोबिया के द्वारा कलेक्टर जनसुनवाई में मामले की शिकायत की ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि काफी समय से सेल्समैनों के द्वारा हितग्राहियों के पहले फिंगर लगवा लिए जाते हैं और फिर  समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता।  विभागीय अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण की जो बातें की जाती हैं ऐसे मामले सामने आने पर अधिकारियों के निरीक्षण की पोल खुलती नजर आ रही है और कहीं ना कहीं अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है ग्राम पंचायत सरपंच ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत करने के बावजूद अभी भी ग्रामीणों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ग्राम पंचायत सरपंच ने मामले में जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गरीबों को जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m