संजय वाणी, आलीराजपुर। आलीराजपुर में बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद अब पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता महेश पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष साबिर बाबा समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223(B) के तहत 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: ‘जोहार’ बोलने पर छात्रों को गाली देने वाले TI सस्पेंड; उमंग सिंघार ने की FIR की मांग, BJP ने भी दी चेतावनी
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया बताया कि बिना सूचना के पुतला दहन का प्रयास किया गया था। मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को छीन लिया। बिना सूचना के इस तरह के कार्यक्रम करने पर अपराध दर्ज किया गया है। आदिवासी विकास परिषद कांग्रेस के नेता महेश पटेल समेत 11 नामजद है। जिले में बिजली-पानी की समस्या से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब FIR तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

