अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले में अब FIR दर्ज हो गई है। बड़ी जानकारी यह है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह FIR
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह FIR दर्ज की गई है। FIR कुल 8 लोगों के खिलाफ लिखी गई है। मामले में Bharatiya Nyaya Sanhita यानी BNS की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) शामिल हैं।
READ MORE: बड़े लोगों को बचाने के लिए…रामलला के दर्शन कर केजरीवाल ने मंदिर में हुए गबन पर दिया बड़ा बयान, जांच पर उठाए सवाल
SIT जांच पहले से चल रही
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारा 306 चोरी से जुड़ी बताई जा रही है। धारा 316(5) criminal breach of trust यानी आपराधिक विश्वासघात से जुड़ी है। वहीं 317(4) चोरी की संपत्ति खरीदने, बेचने या प्राप्त करने से संबंधित बताई जा रही है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच पहले से चल रही है।
READ MORE: संत कबीर नगर को बड़ी सौगात: CM योगी ने 475 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
औपचारिक आपराधिक जांच में बदल गया
अब FIR दर्ज होने के बाद यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच में बदल गया है। बड़ा सवाल है कि FIR में जिन 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, वे कौन हैं और जांच अब किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

