अयोध्या. आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में हुए गबन को लेकर चिंता जाहिर की. अरविंद केजरीवाल ने कहा भगवान राम को चढ़ाए गए आभूषण, पादुका और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी हुई है. बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी का गठन किया जाना कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है. सिर्फ लीपापोती कर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- मौत को छूकर टक से वापस! नशे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली के तारों पर लेटा युवक, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल

संजय सिंह को एसआईटी ने किया था तलब

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यभा सांसद संजय सिंह को एसआईटी ने तलब किया था. गुरुवार यानी आज 11 बजे टीम ने उन्हें लखनऊ में मण्डलायुक्त कार्यालय में सबूत देने के लिए बुलाया था. संजय ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट के जरिए लिखा था कि ‘2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में, 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में, 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने खरीदी. सारे सबूत मेरे पास हैं. मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया. आखिर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं? ट्रस्ट मोदी ने बनाया, लूट का माल BJP को पहुंचा, BJP उसी पैसे से देश भर में सांसद विधायक खरीद रही है. यही कारण है मोदी जी अब तक चंदा चोरी पर खामोश हैं.’

इसे भी पढ़ें- योगी जी…ये है आपका जीरो टॉलरेंस! बिना कोई कारण बताए पुलिस वालों ने नाबालिग की पिटाई कर तोड़ा हाथ, खाकी वाले ‘गुंडों’ पर कब लगेगी लगाम?

संजय सिंह लगातार इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. बीते सोमवार को उनका बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस अयोध्या को लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की बातें की जाती हैं, वहां से खड़ाऊं की कथित चोरी गंभीर सवाल खड़े करती है. संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा था कि जहां राजा भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर 14 वर्षों तक अयोध्या का शासन संभाला था, वहीं अब उन्हीं खड़ाऊं की कथित चोरी की घटना सामने आई है. उन्होंने इस मामले में बीजेपी से जुड़े लोगों पर भी सवाल उठाए.