महराजगंज. जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक व्यक्ति नशे में खंभे पर चढ़ गया और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली के तारों पर लेट गया. मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को बिजली बंद रखने के ही निर्देश दिए. उसके बाद जैसे-तैसे युवक को नीचे उतारा. अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- योगी जी…ये है आपका जीरो टॉलरेंस! बिना कोई कारण बताए पुलिस वालों ने नाबालिग की पिटाई कर तोड़ा हाथ, खाकी वाले ‘गुंडों’ पर कब लगेगी लगाम?
बता दें कि पूरा मामला भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव का है. जहां रहने वाला एक व्यक्ति नशे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली के खंभे में चढ़ गया और तारों के बीच सो गया. गनीमत रही कि उस वक्त लाइट बाधित थी, जिसकी वजह से उसे कुछ नहीं हुआ. युवक को तारों पर लेटा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें- मौतों के बाद ही जागता है सिस्टम! नियमों की अनदेखी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, VDA ने 11 कोचिंग संस्थानों को किया सील
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और बिजली आपर्ति को बंद रखने कहा. उसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए कहा. काफी देर समझाने के बाद नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. वहीं नीचे उतरने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को समझाइश देकर उसके परिजनों को सौंप दिया. पूरा मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

