अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने भवन मानकों और मानचित्र स्वीकृति नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 संस्थानों को सील कर दिया. इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया. वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कई संस्थान बिना स्वीकृत मानचित्र, आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के संचालन करते पाए गए. इसके अलावा भवन सुरक्षा एवं अन्य निर्धारित नियमों के पालन में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर… PDA के A को आदिवासी बताने पर ओपी राजभर का निशाना, सपा सुप्रीमो पर दिया बड़ा बयान
इन संस्थानों को किया सील
टॉपर विजन एकेडमी (नई बस्ती)
राय एकेडमी (पटेल नगर)
स्टार इंस्टीट्यूट (रवि नगर)
एसएएस लाइब्रेरी (कैलाशपुरी)
पाठक इकोनॉमिक्स प्वाइंट (कैलाशपुरी)
अमेरिकन कोचिंग (कैलाशपुरी)
सीबीएस कोचिंग (कैलाशपुरी)
कॉमर्स एकेडमी (कैलाशपुरी)
द मास्टर क्लास एकेडमी (कैलाशपुरी)
महेंद्रा कोचिंग (नई बस्ती)
गुरुद्वारा क्षेत्र स्थित एक अन्य संस्थान
इसे भी पढ़ें- खूनी की तलाश में खाकी! नहर किनारे खून से सनी मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं
उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भवन निर्माण मानकों, अग्निशमन सुरक्षा नियमों तथा प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों के अनुरूप ही संचालन करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन की सख्ती
हाल ही में विभिन्न स्थानों पर हुई अग्निकांड और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बाद प्रशासन शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है. इसी क्रम में वीडीए की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

