लखनऊ. अखिलेश यादव ने आदिवासियों के एक कार्यक्रम में PDA में A का मतलब आदिवासी बताया था. जिसे लेकर ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, अखिलेश जी ने आज अपने PDA की नई व्याख्या की. उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी है. A को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो, पहले ही बता चुके हैं. डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंतकवादी भी होता है!

इसे भी पढ़ें- PMO को भी जानकारी नहीं देना चाहते चंपत राय! दिल्ली से आए पत्र पर वित्तीय ब्योरा देने से ट्रस्ट का किया इनकार

आगे ओपी राजभर ने कहा, वैसे भी उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है. तुष्टीकरण की राजनीति में अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ ‘अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी’ होता है.

इसे भी पढ़ें- खूनी की तलाश में खाकी! नहर किनारे खून से सनी मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे “गोविंद” जी की फिल्म “राजा बाबू” याद आ रही है, जिसमें “गोविंदा” जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है. सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के “राजा बाबू” ही हैं.