आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी लापरवाही और हादसे की खबर सामने आई है। यहां विजयपुर कस्बे में पूजा के बाद छत पर लगाई गई अगरबत्ती से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये भी पढ़ें : नव आरक्षकों का भव्य दीक्षांत समारोह, जांबाजों के हैरतअंगेज प्रदर्शन से गूंजा मैदान, DGP बोले- ‘बल की कमी बड़ी चुनौती’

कागज के गत्तों में लगी आग से उठा धुआं

घटना विजयपुर कस्बे के संजीव मार्ग स्थित टीवी टावर के पास की है। यहां एक मकान की छत पर पूजा-अर्चना करने के बाद जलती हुई अगरबत्ती लगा दी गई थी। हवा चलने की विजह से अगरबत्ती की चिंगारी पास ही रखे कागज के गत्तों तक पहुंच गई। चिंगारी ने कुछ ही देर में सुलगते हुए भीषण आग का रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की ऊंची लपटें उठने लगी। जिसे देखकर आसपास के लोग सहम गए।

फायर ब्रिगेड ने आग में पाया काबू

छत से लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला र करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें : सबसे स्वच्छ शहर में जल संकट: पानी बचाने सरकारी शौचालय का इस्तेमाल कर रहे लोग, ऑफिस जाने में हो रहे लेट

समय रहते आग पर काबू

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। अगर काबू नहीं पाया जाता तो लपटे आसपास के रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे भारी जनहानि या बड़ा नुकसान हो सकता था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m