राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पांच मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। उस वक्त घर में कई लोग फंसे हुए थे। देर रात आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़ी दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल में लगी। जिसका धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों की ओर तक फैल गया। घबराकर चार लोगों ने पहली मंजिल से छलांग लगाई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित पांच मंजिला मकान में देर रात पार्किंग में खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगने से धुआं ऊपर तक फैल गया। दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, देर रात आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़ी दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल में लगी। जिसका धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों की ओर तक फैल गया। घबराकर चार लोगों ने पहली मंजिल से छलांग लगाई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह घटना चांद बाग, एफ ब्लॉक, गली नंबर-23 (भजनपुरा के पास) स्थित करीब 50 गज क्षेत्र में बनी ग्राउंड प्लस पांच मंजिला इमारत में हुई। दमकल विभाग ने करीब सुबह 6:20 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छलांग लगाने वाले चार लोगों में 22 वर्षीय निखत, राशिदा (50), सोनी (25) और 2 वर्षीय आशिफ शामिल था। जिन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। सभी को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
फायर कर्मियों ने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे को चौथी मंजिल से रेस्क्यू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

