जालंधर. पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है. यही कारण हैं कि सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. चंडीगढ़ के साथ जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश हुई है. वहीं, बाकी जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है.
मौसम विभाग ने आज और 30 मार्च के लिए पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का असर देखा जा रहा है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बठिंडा में दर्ज हुआ,,हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई है और लोगों ने फिर से हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं.

तेज़ हवा चलने की संभावना
आपपठाओ बता दें कि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का खतरा ज्यादा है. वहीं, बठिंडा, मानसा, मोगा और मुक्तसर जैसे इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं लोगों को सावधान रहने कहा गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 31 मार्च से बारिश कम हो जाएगी और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना रहेगी. अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी का कैश कलेक्शन सर्वाधिक 3041 करोड़ रुपए… अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध बीएसपी की बड़ी जीत… गोलबाजार के 17 दुकानदारों को फिर नोटिस… जयस्तंभ चौक में ही दुकान लगाएंगे पसरा व्यापारी…
- भाई की मौत का बदला लेने के लिए सुपारी देकर कराई गई थी शंकर मांझी की हत्या, मुख्य आरोपी बंटी राइडर समेत 3 गिरफ्तार
- Bastar News Update : उलूर-सांड्रा के जंगलों में शुरू हुई सफारी… मौसम की मार से थमी धान कटाई… पूर्व सरपंच के हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार
- सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, घर में घुसकर की तोड़फोड़
- CM रेखा गुप्ता की राहुल गांधी को खुली चुनौती, बोलीं- संसद आइए, आमने-सामने बहस करते हैं, इमरजेंसी और 1984 दंगों पर पूछे सवाल

