मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। प्रदेश के जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल कर्मियों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।

कपड़ा कारखाना और गोदाम में भड़की आग

कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के करमचंद चौक इलाके में कपड़े के कारखाने और गोदाम में आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में कपड़े होने से और तेजी से आग भड़क गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। तंग गलिया होने से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी हुई। दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही।

आउटसोर्स कर्मचारी के लिए जरूरी खबर: अब सीधे खाते में मिलेगा वेतन, सरकार लागू करने जा रही है नई व्यवस्था

घनी आबादी के बीच संचालित होटल के गोदाम में लगी आग

चंकी बाजपेयी, इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात आग से तीन मंजिला इमारत में रखा सामान जलकर खाक हो गया। होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। फायर विभाग ने आग पर काबू पाया। एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था। आग लगने के कारण आसपास लोग घरों से बाहर आ गए। गोदाम में किसी तरह का फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई और रहवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था।

MP Weather Update: उज्जैन-नीमच में गिरे ओले, भोपाल-मंदसौर-बैतूल में बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

गऊघाट क्षेत्र स्थित कचरा प्लांट में लगी आग

प्रदीप मालवीय,उज्जैन। बीती रात गऊघाट क्षेत्र स्थित कचरा प्लांट में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के तुरंत बाद वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखे गए, जबकि अचानक हुई बारिश ने भी आग बुझाने में मदद की। पुलिस थाना नीलगंगा के अधिकारी भी राहत कार्य में शामिल हुए और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया।

31 मार्च महाकाल आरती: मस्तक पर बेलपत्र और भस्म से भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m