मोगा: मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिसमें फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की साजिश रच रहे एक बड़े आतंकियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. यह गिरोह काफी समय से पंजाब में सक्रिय था. पुलिस की इस कार्यवाही में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार जप्त किया है, जिसमे एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक 9 MM ग्लॉक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल इस साजिश का मास्टरमाइंड है, जोकि अब ब्रिटेन (UK) में रह रहा है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल है. डीजीपी के अनुसार, उसके निर्देश पर आरोपियों ने मोगा के थाना सदर पर ग्रेनेड हमला किया था.इसके अलावा वे फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की साजिश भी रच रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया.
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर मोगा में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है.
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, CM सम्राट, नितिन नबीन और तेजस्वी ने जताया दुख
- दशहरे पर कैसे जलेगा रावण? 100-100 फीट के पुतले बनाने वाला कारीगर कर गया बड़ा खेला!
- Delhi News Brief: दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद; कांग्रेस की महारैली का व्यापारियों ने विरोध किया
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ के मृतकों में 6 की हुई पहचान, अमित शाह पीड़ितों से कर सकते हैं मुलाकात
- 44 तोला सोना… साढ़े तीन किलो चांदी! मां अंबे के श्रृंगार की भव्यता ऐसी कि देखते रह जाएंगे आप, सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस का पहरा!

